@ देहरादून उत्तराखंड :-
19 मई 2026 को समय रात्रि लगभग 9:00 बजे सुशील मौर्य नाम के व्यक्ति के साथ अभियुक्त हिमांशु डंगवाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बेस बाल के डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, तथा उन्हें मरा समझकर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गये थे ।

पीड़ित सुशील मौर्य को तत्काल अपचार हेतु जोलीग्रांट आईसीयू में भर्ती कराया गया है. उक्त घटना के सम्बन्ध में घायल सुशील मौर्य की पुत्री द्वारा थाना नेहरूकालोनी में दी गयी तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना के बाद से ही अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे ।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उस पर 20000/- रू के इनाम की घोषणा करते हुए विभिन्न टीमों का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके अनुपालन में थाना नेहरू कालोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा 31 मई 26 को इनामी अभियुक्त हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसके सह अभियुक्त विक्रम सिंह राणा उर्फ विक्की राणा तथा पवनजीत मीना उर्फ जीत का नाम भी प्रकाश में आया। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किये गए थे। तथा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 10000/- ईनाम घोषित किया गया था।
विवेचना के क्रम में 03 सितम्बर 2026 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विक्रम सिंह राणा उर्फ विक्की राणा पुत्र महेंद्र सिंह राणा निवासी बी 12 एकता विहार अजबपुर खुर्द थाना नेहरु कालोनी जनपद देहरादून उम्र 38 वर्ष को नोएडा उप्र से तथा अभियुक्त पवनजीत मीना उर्फ जीत पुत्र रघुवीर सिंह मीणा निवासी ग्राम वैर थाना वैर जिला भरतपुर राजस्थान हाल निवासी साईं विहार झाझरा सुद्धोवाला थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष को सुद्धोवाला प्रेमनगर से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. विक्रम सिंह राणा उर्फ विक्की राणा पुत्र महेंद्र सिंह राणा निवासी बी 12, एकता विहार अजबपुर खुर्द थाना नेहरु कालोनी जनपद देहरादून उम्र 38 वर्ष ।
2. पवनजीत मीना उर्फ जीत पुत्र रघुवीर सिंह मीणा निवासी ग्राम वैर थाना वैर जिला भरतपुर राजस्थान, हाल निवासी साईं विहार झाझरा सुद्धोवाला थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 179/26 धारा 109(1) 3(5)BNS
आपराधिक इतिहास अभियुक्त विक्रम राणा
1. मु अ स 91/2017 धारा 66(c) आईटी एक्ट व धारा 381, 408 भादवि0 थाना क्राइम ब्रांच दिल्ली ।
पुलिस टीम
1. उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी।
2. हे0कानि0 श्रीकांत ध्यानी
3. का0 विनोद बचकोटी
4. का0 हितेश कुमार
5. का0 सुमित चौधरी
6. का0 किरन SOG
