पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड से हमला

@ जालंधर पंजाब :-

पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड से हमला हुआ है। यह घटना रात करीब 1 बजे हुई, जब बीजेपी नेता अपने घर पर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि यह गरज की आवाज है, लेकिन बाद में पता चला कि उनके घर के बाहर ब्लास्ट हुआ है।

इस ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड को पुलिस स्टेशन भेजा। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हमला पुलिस थाने के करीब 100 मीटर की दूरी पर हुआ है।

बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया का कहना है, रात करीब 1 बजे धमाका हुआ। मैं सो रहा था, मुझे लगा कि ये गड़गड़ाहट की आवाज है। बाद में मुझे बताया गया कि धमाका हुआ है। इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा। सीसीटीवी की जांच की जा रही है, फोरेंसिक एक्सपर्ट भी यहां मौजूद हैं।

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया, “रात करीब 1 बजे हमें यहां दुर्लभ की जानकारी मिली, जिसके बाद हम यहां पहुंचे और जांच शुरू की। डॉक्टर टीम मामले की जांच कर रहे हैं। हम सबूत पर भी नजर रख रहे हैं। टीम जांच कर रही है कि यह ग्रेनेड हमला है या कुछ और।।।

फॉरेंसिक टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह विस्फोट कोई ग्रेनेड अटैक था या कुछ और। फिलहाल, पुलिस और फॉरेंसिक टीमें हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं। डीसीपी मनप्रीत सिंह ने कहा, फॉरेंसिक टीम इस मामले की बारीकी से जांच करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी। ब्लास्ट मनोरंजन कालिया के घर के पास हुआ है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...