पार्श्व गायक किशोर कुमार के गीतों की लगी झड़ी

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड :-

रविवार देर शाम को गुवा ओल्ड वर्कमेंस क्लब में सिंगिंग स्टार ग्रुप के सदस्यों ने हिंदी सिनेजगत के महानतम पार्श्व गायक किशोर कुमार के 96 वां जयंती मनाया। ज्ञात हो की विगत 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के देहांत की खबर से गुवा क्लब में होनेवाली इस कार्यक्रम को सिंगिंग स्टार ग्रुप द्वारा स्थगित कर दिया गया था।

जिसके बाद रविवार देर शाम को किशोर कुमार के तस्वीर में माल्यार्पण कर व केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान किशोर दा के भूले बिसरे गीतों को गाकर सदस्य कलाकारों ने माहौल को संगीतमय बनाए रखा। योगेन्द्र त्रिपाठी और स्वेता के जादूगरी आवाज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बाल कलाकार कुमार आशुतोष ने “रिम झिम गिरे सावन” गीत की नया वर्शन गीत गाकर खूब तालियां बटोरी। संगीत के जानकार मनोज राम ने किशोर कुमार के अलग अलग किरदारों और अद्वितीय प्रतिभा की सराहना कर युवा वर्ग को इनसे प्रेरणा लेने की बात कही। गायक कलाकार हरजीवन कश्यप ने मंच संचालन कर समस्त कलाकारों को मंच पर आमंत्रित किया।

इस दौरान अरुण वर्मा,अनुप नाग ,हरजीवन कश्यप,पद्मा केशरी,मुकेश लाल,धनराज,जोगेन केशरी,नूतन सुंडी,राजकिशोरी,गीता दास,संतोष बेहरा साहिदा व कार्तिक दास ने अपने सुरों से समा बांधे रखा। अरुण व स्वेता की युगल गीत” देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए” गीत ने सभी को रोमांचित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...