पौड़ी गढ़वाल जयहरीखाल मे निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर संपन्न

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

17 अप्रैल, 2026 को जंतु विज्ञान विभाग एवं रेड क्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यशाला का आयोजन जंतु विज्ञान सभागार में किया गया।

शिविर में रक्तचाप (बीपी), रक्त शर्करा (शुगर) एवं अन्य सामान्य रक्त परीक्षणों की निःशुल्क जांच की गई। यह जांच महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में कुशलतापूर्वक की। रक्त परीक्षण (Blood Test) समूह में डॉ. श्रद्धा भारती (विभागाध्यक्ष, प्राणी विज्ञान विभाग) के साथ छात्रा नेहा नेगी एवं साक्षी भट्ट ने रक्त के नमूने लेकर जांच की।
रक्त शर्करा (Blood Sugar) परीक्षण में डॉ. शुऐब अजीम अंसारी (सह-समन्वयक, रेड क्रॉस इकाई) के साथ छात्रा आयुषी एवं कंचन ने शुगर की जांच की।

रक्तचाप (Blood Pressure) परीक्षण में डॉ. मोहन कुकरेती के साथ छात्रा सिमरन एवं निकिता ने बीपी की जांच कर सभी लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर 100 से अधिक लाभार्थियों (छात्र-छात्राएँ, प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी) ने शिविर का लाभ उठाकर अपनी जांच करवाई।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर एल० आर० राजवंशी ने कहा कि “युवाओं में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से छात्र एवं कर्मचारी समय रहते अपने स्वास्थ्य का आकलन कर सकते हैं। उन्होंने जंतु विज्ञान विभाग एवं रेड क्रॉस टीम के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. श्रद्धा भारती (विभागाध्यक्ष, प्राणी विज्ञान विभाग) ने स्वास्थ्य जागरूकता पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए नियमित जांच और संतुलित दिनचर्या पर बल दिया। डॉ. शुऐब अजीम अंसारी (सह समन्वयक, रेड क्रॉस इकाई) ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, और इस तरह के शिविर इसे सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम हैं।

डॉ. मोहन कुकरेती एवं डॉ. मानसी वत्स (समन्वयक, रेड क्रॉस इकाई) ने भी कार्यशाला की सफलता में अपना योगदान दिया एवं छात्रों को स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...