@ नई दिल्ली :-
उत्तराखंड के मूल निवासी एवं पौड़ी जनपद से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हरिश रावत को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिल्ली पुलिस, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संदीप लांबा द्वारा उनके कार्यालय में प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान-पत्र में हरिश रावत की जिम्मेदार पत्रकारिता, सटीक एवं तथ्यपरक सूचनाओं के प्रसार तथा समाज के साथ रचनात्मक संवाद के प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही, उनकी पत्रकारिता को जन-जागरूकता बढ़ाने तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण बताया गया।
हरिश रावत ने सम्मान के लिए दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री संदीप लांबा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता उनके लिए केवल समाचारों को प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि सत्य, निष्पक्षता, जनहित और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनसरोकारों से जुड़े विषयों को सामने लाने के लिए प्रेरित करेगा।
पौड़ी जनपद की धरती से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले हरिश रावत को मिले इस सम्मान को क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। उनके सम्मान पर पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


OK9 là nhà cái giải trí online hàng đầu Châu Á 2026, nhiều sảnh game đa dạng: casino, thể thao,… Nhận ngay ưu đãi trải nghiệm miễn phí tại https://ok9.training/