@ नई दिल्ली :-
भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र में बैंक पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

PNB के कार्यपालक निदेशक एम. परमसिवम, अमिताभ नाग, सीईओ, डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी); और आतिश कुमार राउत, मुख्य महाप्रबंधक (डी) डिजिटल बैंकिंग ट्रांसफॉर्मेशन प्रभाग(डीबीटीडी), PNB की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन को औपचारिक रूप दिया गया।
इस साझेदारी के माध्यम से, भाषिणी की उन्नत बहुभाषी एआई क्षमताओं को PNB के डिजिटल प्लेटफॉर्मों के साथ एकीकृत किया जाएगा। यह ग्राहकों को आवाज़ और पाठ दोनों के माध्यम से कई भारतीय भाषाओं में निर्बाध रूप से बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।
इस अवसर पर PNB के कार्यपालक निदेशक एम. परमसिवम ने कहा: “भाषिणी और PNB के बीच यह सहयोग दिखाता है कि कैसे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर अलग-अलग क्षेत्रों में समावेशी डिजिटल परिवर्तन को तेज़ कर सकता है। बहुभाषी एआई को सार्वजनिक सेवा संवितरण के साथ जोड़कर, यह पहल भाषा की बाधाओं को दूर करने और यह सुनिश्चित करने में मदद करेगी कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ देश भर के लोगों के लिए अधिक सुलभ, समान और नागरिक-अनुकूल हो।
डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) के सीईओ, अमिताभ नाग ने कहा: “आवश्यक बैंकिंग सेवाओं के लिए भाषा कभी भी बाधा नहीं बननी चाहिए। PNB के साथ हमारी साझेदारी भाषिणी के ‘वॉइस-फर्स्ट’, बहुभाषी बैंकिंग प्रणाली के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती है। एआई-आधारित भाषा टेक्नोलॉजी को शामिल करके, हम ऐसा समावेशी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहे हैं जो नागरिकों को उनकी पसंदीदा भारतीय भाषा में आसानी से वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करता है, जिससे डिजिटल बैंकिंग अधिक सहज, समावेशी और नागरिक-केंद्रित बनती है।”
PNB के डीबीटीडी के मुख्य महाप्रबन्धक (डी), अतिश कुमार राउत ने कहा: ” PNB सुगम, सुरक्षित और ग्राहक-केंद्रित डिजिटल बैंकिंग सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग के साथ हमारी साझेदारी हमें अत्याधुनिक बहुभाषी एआई (AI) तकनीकों का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा, जिससे हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म अधिक समावेशी बनेंगे और विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमि के ग्राहकों के लिए इनका उपयोग करना अधिक आसान हो जाएगा।”
