पोल्ट्री किसानों की आय बढ़ाने और सेक्टर को मजबूत करने पर जोर

@ गंगटोक सिक्किम :-

सिक्किम में पोल्ट्री किसानों की भलाई और पोल्ट्री सेक्टर की निरंतर वृद्धि को लेकर सम्मान भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पोल्ट्री क्षेत्र के विकास के लिए चल रहे विभिन्न कार्यों और नीतिगत उपायों की समीक्षा की गई। बैठक में मंत्री पूरन गुरुंग, MLA एनबी प्रधान, MLA एवं DACS के चेयरमैन सतीश चंद्र राय, पशुपालन एवं वेटेरिनरी सर्विस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न हितधारक मौजूद रहे।

बैठक के दौरान बरमोइक हैचरी को दोबारा शुरू करने, किसानों को सब्सिडी पर DOCs उपलब्ध कराने, पोल्ट्री प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने, लाइवस्टॉक चेक पोस्ट को मजबूत करने और किसानों के लिए संचालित विभिन्न सहायता कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया गया।

अधिकारियों को पोल्ट्री उत्पादन एवं प्रबंधन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ किसानों तथा बाजार से जुड़े हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सहकारी समितियों और FPOs को बढ़ावा देने, पोल्ट्री उत्पादों की ट्रेसेबिलिटी मजबूत करने तथा प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन को बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में हितधारकों के सुझावों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया गया। प्रस्तावों की समीक्षा और सभी पक्षों के हित में व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के लिए फॉलो-अप बैठक आयोजित की जाएगी। सरकार का लक्ष्य पोल्ट्री उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने और सिक्किम को पोल्ट्री उत्पादन के क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भर बनाने का है।

One thought on “पोल्ट्री किसानों की आय बढ़ाने और सेक्टर को मजबूत करने पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...