प्रदेश सरकार ने AIMSS चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की

@ शिमला हिमाचल :-

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत सरकार ने शिमला के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज (एआईएमएसएस), चमियाणा में विभिन्न पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की है।
उन्होंने बताया कि चमियाणा में विभिन्न विभागों की स्थापना, सुदृढ़ीकरण और युक्तिकरण करने के निर्णय का उद्देश्य अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाने के राज्य सरकार के लक्ष्य को पूरा करना है।
इस निर्णय के तहत सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षण और क्लीनिकल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए नए पदों के सृजन के साथ-साथ आईजीएमसी शिमला और एआईएमएसएस चमियाना के अन्य विभागों में स्वीकृत मौजूदा पदों को स्थानांतरित करने और उनका पुनर्वितरण करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इनमें क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर का एक पद, एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) का एक पद और सीनियर रेजिडेंट के तीन पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इसी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर का एक पद और सीनियर रेजिडेंट के दो पद भी स्वीकृत किए गए हैं। एनेस्थीसिया विभाग में प्रोफेसर का एक पद, एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन पद और सीनियर रेजिडेंट के पांच पदों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जीआई सर्जरी) विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) का एक पद और सीनियर रेजिडेंट के चार पद स्वीकृत किए गए हैं।
इसी तरह, रेडियो-डायग्नोसिस/रेडियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर का एक पद, एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के दो पद और सीनियर रेजिडेंट के आठ पद स्वीकृत किए गए हैं। अन्य स्वीकृत पदों में डाइटीशियन का एक पद, सीएसएसडी सुपरवाइजर के दो पद और चीफ फार्मासिस्ट का एक पद शामिल है।
प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने सुरक्षा कर्मियों के 50 पद, सफाई कर्मचारियों के 50 पद, वार्ड अटेंडेंट के 50 पद, पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और ब्लड बैंक के लिए लैब टेक्नीशियन के 5-5 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अतिरिक्त, आरोग्य मित्र के 4 पद, फिजियोथेरेपिस्ट के 2 पद, चालक के 3 पद और जेओए (आईटी) का एक पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने दो बसें किराये पर लेने की भी स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...