@ नई दिल्ली :-
दिल्ली स्थित प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए सफलतापूर्वक पेंशन अदालत का आयोजन किया। इस पेंशन अदालत की अध्यक्षता संयुक्त (पेंशन) रजत त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर उनके साथ सहायक संचार लेखा नियंत्रक (पेंशन) श्याम लाल दास भी मौजूद थे।
इस दौरान बीएसएनएल, एमटीएनएल और दूरसंचार विभाग के पेंशनभोगियों की शिकायतों को सुना गया और उनका निवारण किया गया, जिनमें पेंशन भुगतान, रूपांतरण (कम्यूटेशन) और अन्य लाभों से जुड़े मामले शामिल थे।

इस पेंशन अदालत ने पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया। पेंशन अथॉराइजेशन, संशोधन, पारिवारिक पेंशन और अन्य पेंशन मामलों से जुड़े मुद्दों की जांच की गई, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और शेष मामलों को त्वरित कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाया गया।
दिल्ली स्थित प्रधान सीसीए कार्यालय अपने पेंशनभोगियों को समय पर और कुशल सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए निकट भविष्य में भी इस प्रकार की पेंशन अदालतों का नियमित आयोजित करता रहेगा।

