@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
हरियाणा ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि ने राज्य को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित किया है।

ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ तथा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने राज्य को प्राप्त पुरस्कारों के प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ साझा किए। इस अवसर पर राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और योजना के व्यापक क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देशभर में घरेलू उपभोक्ताओं को छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे बिजली के बिलों में कमी आए और स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़े। हरियाणा ने इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों तक लाभ पहुंचाने, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने तथा सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य सरकार की नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा भविष्य में भी सौर ऊर्जा परियोजनाओं का विस्तार किया जाएगा।
इस राष्ट्रीय सम्मान से हरियाणा को ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने प्रयासों को और गति देने की प्रेरणा मिलेगी।

C168 – Thiên Đường Giải Trí Slot Đỉnh Cao Mà Bạn Không Thể Bỏ Qua
Gần đây mình hay đọc nội dung tại https://fly88.co.com/, thấy cập nhật khá nhanh.
C168: Sân Chơi Đặt Cược Thể Thao Đẳng Cấp Dành Cho Người Việt