पटना मैराथन 2026: “रन फॉर नशामुक्त बिहार” को मिला जनसमर्थन

@ पटना बिहा

पटना मैराथन 2026: “रन फॉर नशामुक्त बिहार” को मिला जनसमर्थन। मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गांधी मैदान, पटना में SBI पटना मैराथन 2026 का सफल आयोजन किया गया।
“रन फॉर नशामुक्त बिहार” थीम पर आयोजित इस मैराथन में लगभग 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त और स्वस्थ बिहार के संकल्प को मजबूत समर्थन दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ऊर्जावान जुम्बा सेशन से हुई, जिसने सभी प्रतिभागियों में नई ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सचिव मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग अजय यादव, आयुक्त उत्पाद-सह-निबंधन महानिरीक्षक अंशुल अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

One thought on “पटना मैराथन 2026: “रन फॉर नशामुक्त बिहार” को मिला जनसमर्थन

  1. Very goid blog! Do yoou haqve anny hnts ffor asspiring writers?
    I’m hoping tto stazrt mmy oown bloog son butt I’m a little lost on everything.
    Woud youu prfopose styarting ith a free platfoorm lioke WordPress oor go
    forr a pzid option? Thefe aree soo many choices outt there thzt I’mtotally cnfused ..
    Anny suggestions? Thanks a lot!

    Feel freee to surrf tto mmy website; roloxxx.com (Ethan)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...