@ गुवाहाटी असम :-
गुवाहाटी के दिसपुर स्थित पीडब्ल्यूडी कन्वेंशन एवं ट्रेनिंग हॉल में 31 मई 2026 को आयोजित “रॉयल रनवे ऑफ असम सीजन-2” ने फैशन, सौंदर्य और सामाजिक समावेशिता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। लैलाश थुरिया प्रोडक्शन द्वारा आयोजित इस भव्य फैशन शो और ब्यूटी पेजेंट में विभिन्न आयु वर्ग और पृष्ठभूमि से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल फैशन और ग्लैमर को बढ़ावा देना नहीं था, बल्कि दिव्यांगजनों, विशेष जरूरतों वाले बच्चों और समाज के विभिन्न वर्गों को एक समान मंच प्रदान करना भी था। प्रतियोगिता में किड्स, टीन्स, मिस, मिसेज, मिस्टर और ट्रांसजेंडर श्रेणियों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रैंप पर प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता दिव्यांग और विशेष बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही। इन प्रतिभागियों ने अपने अदम्य साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से यह संदेश दिया कि प्रतिभा किसी भी शारीरिक या सामाजिक बाधा की मोहताज नहीं होती। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावुक करने के साथ-साथ प्रेरित भी किया।
कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता श्याम सुंदर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों कलाकारों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच समाज में समावेशिता और समान अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मेकअप पार्टनर के रूप में असमत अली और उनकी टीम ने प्रतिभागियों को आकर्षक रूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं आयोजन समिति और स्वयंसेवकों ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष प्रयास किए।

इस अवसर पर सेलिब्रिटी अतिथियों ने आयोजक रीना दास और उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अतिथियों ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में जो सम्मान, स्नेह और अपनापन मिला, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने इसे एक रोमांचक और प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
रॉयल रनवे ऑफ असम सीजन-2 ने यह साबित कर दिया कि फैशन केवल सौंदर्य प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव, आत्मविश्वास और समान अवसरों का सशक्त मंच भी बन सकता है।


Điểm nổi bật của C168 nằm ở kho trò chơi phong phú, từ cá cược thể thao, casino trực tuyến đến các tựa game đổi thưởng hấp dẫn. Bên cạnh đó, hệ thống giao dịch nạp rút nhanh chóng cùng dịch vụ hỗ trợ khách hàng 24/7 giúp người chơi an tâm trong suốt quá trình trải nghiệm.
F8bet nơi quy tụ những game show nổi bật nhất năm 2026
Hey! Do youu uuse Twitter? I’d like to flllow yyou if
that would bbe okay. I’m undoubtedly enjoyying your log annd lok forward to neww posts.
Feeel free to sutf to my wweb sitye … bokep jepan
I was looking for this. Really refreshing take on the information. Thanks a lot.