@ रांची झारखंड
रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए 25 मई 2025 को मतदान किया जाएगा। राँची संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के बूथों में मतदान को लेकर पर्याप्त तैयारी की गई है, कई बूथ को मॉडल बूथ बनाया गया है। 63-रांची विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भी कई मॉडल बूथ बनाए गए हैं, इनमें
- ओटीसी ग्राउंड के नजदीक सर्ड हॉस्टल के बूथ नंबर 77-87
- ATI के बूथ नंबर 15-16
- रेड क्रॉस भवन मोरहाबादी में बूथ नंबर 8-14
- मारवाड़ी कॉलेज वीमेंस ब्लॉक बूथ नंबर 139-142 शामिल हैं।
इन बूथों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं जैसे-पेयजल, शौचालय पर्याप्त छाया, वॉलिंटियर्स, फर्स्ट एड किट, व्हीलचेयर, रैंप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।

