राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए हुआ शिक्षक अभिभावक संघ का गठन

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

पौड़ी गढ़वाल के राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में आगामी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे जिसमे राजमोहन सिह नेगी को पीटीए अध्यक्ष तथा हेमलता नेगी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल को पदेन सचिव तथा अल्का नेगी को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए अभिभावक अध्यापको के बीच समन्वय को मजबूत बनाने के लिए पीटीए का गठन किया जाता है। जिसमे छात्रो के सर्वागीण विकास तथा विद्यालय के बेहतर प्रबंधन के लिए आपसी सामंजस्य बनाकर छात्र छात्राओं का बौद्धिक विकास किया जाता है।

प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने कहा इस वर्ष कक्षा 10तथा कक्षा 12का बोर्ड परीक्षा परिणाम 95प्रतिशत रहा और कहा अभिभावको के सामंजस्य से बच्चे सफलता के कदम बढा रहे हैं। इस मौके पर 9बार पीटीए अध्यक्ष और तीन बार एस एम सी अध्यक्ष रहे कमल उनियाल को विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने कहा विद्यालय के विकास में जो योगदान कमल उनियाल ने दिया उसे हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होने कहा कमल उनियाल जनपक्षीय और समाज को दिशा देने वाली पत्रकारिता के साथ उनके आर्टीकल अध्यापको और छात्रो के लिए खाश होते थे। शिक्षा के अधिनियम के अनुसार विद्यालय का कोई भी पद पर वही चुना जायेगा जिसके बच्चे वहाँ पढते हो उनके पुत्र ने इसी वर्ष कक्षा 12उत्तीर्ण कर इस विद्यालय से शिक्षा पूरी की है।

पीटीए अध्यक्ष राजमोहन सिह नेगी और एस एम सी अध्यक्ष हेमलता नेगी ने कहा वे अभिभावको और शिक्षको के साथ विद्यालय के शैक्षणिक
गतिविधियों को सुदृढ बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगे और बताया कि विद्यालय के चार कक्षो के निर्माण हेतु प्राकलन भेजा गया है।

इस अवसर पर शिक्षक राजेश भारद्वाज प्रमोद कुकरेती, कमल सिंह, सीमा नेगी, रचना, अभिभावक लक्ष्मण चन्द, सुरमान सिह, धीरेन्द्र नेगी, संजना देवी, लक्ष्मी देवी, अल्का देवी, राजेश कुमार, सहित विभिन्न गांवों से आये अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...