@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
दिल में कुछ नया करने और आसमान छूने की चाहत नौनिहालो का सपना होता है। शिक्षक अपने ज्ञान गंगा के सागर से इन छात्रो के भविष्य का संवारते है और चहाते है कि उनके पढाये बच्चे समाज सेवा और देश के विकास में अहम भूमिका निभायें।

इसी परिप्रेक्ष्य में पौड़ी जनपद के राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल के स्कूल परिसर में कक्षा 6,7,8,9,और 11का वार्षिक गृह परीक्षा फल वितरण के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमे सभी छात्र छात्राओं के अभिभावको को इस अवसर पर आमंत्रित किया गया जिसमे सभी कक्षाओ में प्रथम द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने कहा शिक्षा एक समग्र प्रकृया है जिसमें शिक्षक आत्म अध्धयन सहपाठियो के सहयोग तथा अभिभावको के विचारो को एक मंच पर लाकर छात्र छात्राओं का सर्वागीण बौद्धिक विकास करना एक लक्ष्य होता है। और इस तरह के कार्यक्रम से बच्चे अपने अभिभावको, शिक्षको के सामने अच्छे अंक लाकर पुरस्कृत होकर अपने गुरूजनो और माता पिता का मान सम्मान बढाते है।

एस एम सी अध्यक्ष कमल उनियाल ने कहा प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल की शिक्षा के क्षेत्र में नयी परिभाषा गढ डाली। प्रधानाचार्य शिक्षा में रुचि बनाने के लिए हमेशा सकारात्मक प्रयास करते हैं। वे शिक्षा खेल, बच्चो की बौद्धिक क्षमता कलात्मक और रचनात्मक क्षमता पर काम करते हैं। जिससे यहाँ के छात्रों ने हमेशा स्कूल का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन नेगी, ग्राम प्रधान विजय सिह ग्राम प्रधान देवेन्द्र विष्ट ने कक्षा 6,7,8.9,11मे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस दौरान शिक्षक प्रमोद कुकरेती, कमल सिंह, संगीता नेथानी, अनुज रावत, प्रभा देवरानी अभिभावक रामानन्द कुकरेती, लक्ष्मण चन्द्र, अल्का देवी, पूजा रावत, पूनम देवी सहित भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

