@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
वाणिज्य संकाय में मॉडल प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय की विभागीय परिषद के तत्वावधान में एक मॉडल प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संकाय के छात्र-छात्राओं ने वाणिज्य और प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर अपने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रभारी श्री वरुण कुमार ने छात्र-छात्राओं को इस तरह की प्रतियोगिताओं के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मॉडल प्रेजेंटेशन जैसी गतिविधियां न केवल सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप देती हैं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता में भी वृद्धि करती हैं। कार्यक्रम में डॉ. वी. के. सैनी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी।
वहीं, डॉ. सुहैब अजीम अंसारी ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स की सराहना करते हुए नवाचार (Innovation) पर जोर दिया। इस अवसर पर अन्य विभागों के प्राध्यापकों ने भी शिरकत कर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। रसायन विज्ञान विभाग से डॉ. मोहम्मद शहजाद और भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ. वसीम अहमद ने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की प्रशंसा की और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिन्हें आगामी कार्यक्रम में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं निम्नवत हैं: आदित्य
भारती,काजल,साक्षी,मानसी,मनीषा,स्मृति,मीनाक्षी कार्यक्रम के अंत में विभाग द्वारा सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान संकाय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
