@ गांधीनगर गुजरात :-
राज्य की शिक्षा प्रणाली में 360 डिग्री परिवर्तन लाकर होलिस्टिक एजुकेशन एप्रोच के समग्र मूल्यांकन के लिए गठित टास्क फोर्स कमेटी ने अपने निष्कर्षों की सिफारिश रिपोर्ट बुधवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंप दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी समग्र शैक्षणिक मूल्यांकन की सिफारिशें की गई हैं। इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य विश्व स्तरीय मानवबल तैयार करने के लिए सर्वांगीण विकास को ऐसी समग्र शिक्षा के जरिए प्रोत्साहन देना है।
इस उद्देश्य से राज्य में समग्र शैक्षणिक मूल्यांकन के लिए गठित इस टास्क फोर्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ–साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और वोकेशनल ट्रेनिंग जैसे मुद्दों के समग्र शैक्षणिक दृष्टिकोण के द्वारा भावात्मक और बौद्धिक क्षमता वर्धन की सिफारिशें की हैं।
कमेटी के अध्यक्ष जयेन्द्रसिंह जादव और सदस्यों ने आज यह सिफारिश रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी। अब, राज्य सरकार इस रिपोर्ट का अध्ययन कर उचित कार्यवाही करेगी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. कुबेरभाई डिंडोर, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ. हसमुख अढिया, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव मुकेश कुमार और मुख्यमंत्री की अपर प्रधान सचिव अवंतिका सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

*WONDERFUL Post.thanks for share..more wait .. 😉 ?