राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय कण्वाघाटी कोटद्वार की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान

@ कोटद्वार कमल उनियाल उत्तराखंड :-

राजकीय महाविद्यालय कण्वाघाटी, कोटद्वार के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि महाविद्यालय की बी.एससी. तृतीय वर्ष (पंचम सेमेस्टर) की छात्रा कु. निशा केमनी ने डॉ. नागेंद्र सिंह मेमोरियल लाइब्रेरी, रुड़की द्वारा आयोजित छठी डॉ. आर्य भूषण गर्ग राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता–2026 में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

उक्त प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय डॉ. आर्य भूषण गर्ग की स्मृति में किया गया। प्रतियोगिता का विषय “शिक्षा और सामाजिक विकास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका: वरदान या अभिशाप?” निर्धारित किया गया था। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कु. निशा केमनी ने अपनी उत्कृष्ट लेखन क्षमता, विषय की गहन समझ एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें आयोजक संस्था द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. हरीश चन्द्र ने छात्रा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रा की मेहनत, लगन एवं प्रतिभा का परिचायक होने के साथ-साथ पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी छात्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राजकीय महाविद्यालय कण्वाघाटी, कोटद्वार के लिए यह उपलब्धि शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा का गौरवपूर्ण उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...