@ ऋषिकेश उत्तराखंड :-
15 मार्च 26 को वादी नरेन्द्र सिंह नेगी निवासी ऋषिकेश द्वारा अपनी मैक्स महिन्द्रा वाहन संख्या: यू.के.-07-टीसी-1.5. को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी किये जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर कोतवाली पर दी । तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु.अ.सं.099/2.26, धारा 3.3(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवीह कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित कर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
साथ ही पूर्व में इस प्रकार के प्रकरणों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों तथा मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर चिड़ियापुर से थोड़ा आगे हरिद्वार की ओर सड़क के पास से 01 अभियुक्त सागर थापा पुत्र राजू थापा को चोरी किये गये मैक्स महिन्द्रा वाहन संख्या: यू.के.-07-टीसी-1.5. के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण : पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपनी नेश की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी के वाहन को बेचने के लिये बिजनौर उ.प्र. लेकर जा रहा था, इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त: सागर थापा पुत्र राजू थापा, निवासी नवोदय नगर गली नंबर 5 पुलिस लाइन के पीछे रोशनाबाद थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार (उम्र: 23 वर्ष)
बरामदगी: घटना में चोरी किया गया मैक्स महिन्द्रा वाहन संख्या: यू.के.-.7-टीसी-1.5.
पुलिस टीम: 1-प्रभारी निरीक्षक कैलाशचन्द्र भट्ट कोतवाली ऋषिकेश
2-व.उ.नि. भरत सिह रावत
3-उ.नि. देवेन्द्र सिंह पंवार
4-उ.नि. राजकुमार
5-कां. विनीत कुमार
6-का. मनोज नेगी
7-का. सुनील कुमार
