@ नई दिल्ली :-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

21 अक्तूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में सशस्त्र चीनी टुकड़ी द्वारा घात लगाकर किए हमले में पुलिस के 10 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। तब से प्रतिवर्ष 21 अक्तूबर पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं एकता बनाए रखने में पुलिस की उत्कृष्ट भूमिका का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री जी ने पुलिस स्मृति दिवस, 2018 के अवसर पर चाणक्यपुरी, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक (NPM) देश को समर्पित किया।
यह स्मारक पुलिस बलों में राष्ट्रीय पहचान, गर्व, उद्देश्यों में एकरूपता, एक समान इतिहास और भविष्य की भावना भरने के साथ-साथ उनकी इस प्रतिबद्धता को भी और मजबूत करता है कि उन्हें अपने प्राणों की कीमत पर भी देश की रक्षा करनी है।
पुलिस स्मारक में एक केंद्रीय शिल्पकृति के अलावा ‘शौर्य की दीवार’ तथा एक संग्रहालय भी मौजूद है। केंद्रीय शिल्पकृति के रूप में मौजूद एक 30 फुट ऊँचा ग्रेनाइट का एकल पाषाण खंड पुलिस कर्मियों की शक्ति, विनम्रता और नि:स्वार्थ सेवा का प्रतीक है। इसी प्रकार ’शौर्य की दीवार’ जिस पर शहीदों के नाम उत्कीर्ण हैं, कर्तव्य के पथ पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस कर्मियों की बहादुरी और बलिदान के अचल प्रतीक के रूप में उपस्थित है।
यहाँ मौजूद संग्रहालय की संकल्पना में भारतीय पुलिस व्यवस्था के इतिहास और विकास यात्रा के दर्शन होते हैं। यह स्थान पुलिस बल और आम नागरिकों दोनों के मन में एक तीर्थ जैसा आदर रखता है। यह स्मारक आम जनता के लिए सोमवार के अलावा अन्य सभी दिन खुला रहता है। CAPFs द्वारा प्रत्येक शनिवार और रविवार को सूर्यास्त से एक घंटा पूर्व यहाँ बैंड, परेड और रिट्रीट समारोह का आयोजन भी किया जाता है।
‘पुलिस स्मृति दिवस’,अर्थात् 21 अक्तूबर को, देश भर में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में आयोजित किया जाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त परेड आयोजित की जाएगी। रक्षा मंत्री, गृह राज्य मंत्री, पुलिस पृष्ठभूमि के सांसद, CAPFs/CPOs प्रमुख तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त महानिदेशक, पुलिस समुदाय के अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान, रक्षा मंत्री शहीदों का स्मरण करते हुए उपस्थित जन समूह को संबोधित करेंगे और पुलिस व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों का उल्लेख करेंगे। यह कार्यक्रम हॉट स्प्रिंग्स के शहीदों को समर्पित वेदिका पर गृहमंत्री जी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के साथ संपन्न होता है। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन, AIR तथा मीडिया में प्रसारण करने के साथ-साथ पुलिस बलों की वेबसाइट पर वेबकास्ट भी किया जाएगा।
शहीदों की स्मृति में 22 से 30 अक्तूबर के बीच CAPFs/CPOs द्वारा NPM पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें शहीदों के परिजनों को स्मारक पर आमंत्रित करना, पुलिस बैंड डिस्प्ले, मोटर साईकल रैली, शहीदों के निमित्त दौड़, आदि का आयोजन करने के साथ-साथ पुलिस बल कर्मियों के बलिदान, शौर्य तथा सेवा को दर्शाने वाली वीडियो फिल्में दिखाना शामिल हैं। इस अवधि के दौरान सभी पुलिस बलों द्वारा देश भर में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Incredible! This blog looks just like my old one! It’s on a completely different topic but it has pretty much the same page layout and design. Great choice of colors!
Hey! Do you use Twitter? I’d like to follow you if that would be ok. I’m undoubtedly enjoying your blog and look forward to new posts.
What i do not realize is in reality how you’re not really much more well-preferred than you may be right now. You’re very intelligent. You understand thus significantly in terms of this matter, produced me in my view believe it from so many various angles. Its like men and women aren’t fascinated except it?¦s something to do with Girl gaga! Your individual stuffs excellent. At all times take care of it up!
This really answered my problem, thank you!