@ नई दिल्ली :-
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के 14 पदाधिकारियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस पदकों से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें से 03 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक एवं 11 पदाधिकारियों को मेरिटोरियस सेवा के लिए पदकों से नवाजा गया है। पदक विजेताओं का विवरण निम्नानुसार है:-

(क) विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक:-
1. मंधीर ईक्का, महानिरीक्षक (जी.डी.)
2. निशिथ चन्द्र, उप महानिरीक्षक (जी.डी.)
3. मोहन सिंह, निरीक्षक (जी.डी.)
(ख) सराहनीय सेवा के लिए पदक:-
1. राहुल यादव, कमाण्डेंट (जी.डी.)
2. छेरिंग टशी बौद्ध, कमाण्डेंट (जी.डी.)
3. अरविन्द चन्द्र, द्वितीय कमान (जी.डी.)
4. जगदीश चन्द मासीवाल, उप कमाण्डेंट (कार्यालय)
5. राजेन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर (जी.डी.)
6. बिशन दास, निरीक्षक(दूरसंचार)
7. मोहन सिंह डोगरा, निरीक्षक (सी.एम.)
8. नरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक (जी.डी.)
9. नन्दन कुमार सिंह, उप निरीक्षक (पायनियर)
10. चैन सिंह, सहायक उप निरीक्षक (जी.डी.)
11. तिल बहादुर क्षेत्री, हैड कॉस्टेबल (के.एस.)
महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और समस्त बल परिवार ने सभी पदक प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएँ दी हैं।
