@ नई दिल्ली :-
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन मास के प्रथम दिन गुरुवार तड़के आयोजित भस्म आरती के दौरान आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरुआत के साथ ही देशभर से हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। देर रात से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं और पूरा मंदिर परिसर “जय महाकाल“ के जयघोष से गूंज उठा।

परंपरा के अनुसार मंदिर के कपाट सुबह 3 बजे खोले गए। इसके बाद बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन, पंचामृत अभिषेक, केसर स्नान, दिव्य श्रृंगार और भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती से पूर्व भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने अलौकिक आरती के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।
भस्म आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताया। कई भक्तों ने कहा कि सावन के पहले दिन बाबा महाकाल के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य और विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने जैसा है। जन्मदिन के अवसर पर पहली बार भस्म आरती में शामिल हुए एक श्रद्धालु ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे अनमोल उपहार है और इस दिव्य अनुभव ने उन्हें आत्मिक शांति प्रदान की।
इस अवसर पर पंजाबी गायक दीप मनी भी महाकाल मंदिर पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन को अत्यंत शांतिपूर्ण और दिव्य अनुभव बताया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए। सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते श्रद्धालुओं ने सुगमता से दर्शन और पूजा-अर्चना की। सावन के पहले दिन उमड़ी विशाल भीड़ ने एक बार फिर महाकाल मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और धार्मिक महत्व को रेखांकित किया।

OK9 hỗ trợ đa nền tảng, dùng trên điện thoại hay máy tính đều mượt mà, rất phù hợp cho người thích trải nghiệm nhanh và tiện.