@ पटना बिहार
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ है, इसे और बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों को सुनियोजित ढंग से कार्य करना होगा। उन्होंने राजस्व संग्रहण एवं संवर्द्धन के लिए नवाचार अपनाने तथा नई संभावनाओं की तलाश करने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों में वित्तीय अनुशासन अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। संसाधनों के सदुपयोग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि राज्य का बजट आकार निरंतर बढ़ रहा है और राज्य में विकास के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। सरकार जनहित में सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
