@ अमरोहा उत्तरप्रदेश :-
CBI के अधिकारियों की टीम ने छापा मार कार्यवाही करते हुए GST के अधिकारी और एक वकील को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी GST के दफ्तर में एक कारोबारी से ₹100000 की रिश्वत लेकर डकार रहे थे।
अमरोहा में CBI के अधिकारियों की टीम द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई एक बड़ी कार्यवाही में GST अधिकारी निशांत सिंह मल्ली तथा अधिवक्ता अमित खंडेलवाल को गजरौला के एक कारोबारी से₹100000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
कारोबारी ने जैसे ही ₹100000 दिए वैसे ही CBI की टीम ने आवास विकास कॉलोनी स्थित GST के दफ्तर में घुसकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। टीम ने तकरीबन 1 घंटे तक दफ्तर की तलाशी ली, इसके बाद कुछ दस्तावेजों के साथ दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। CBI ने दफ्तर को सील कर दिया है। पूछताछ जारी है ।

