सीमा सुरक्षा बल(BSF) ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद नाकाबंदी करके सर्च आपरेशन चलाया

@ श्रीनगर जम्मू और कश्मीर :-

सीमा सुरक्षा बल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में सख्ती बरत रहा है। BSF ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में नाकाबंदी करके सर्च आपरेशन चलाया । साथ ही अपनी क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया है।

पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, फाजिल्का, पठानकोट व फिरोजपुर आदि जिलों में बहुत से गांव ऐसे हैं, जहां के किसानों की आधी जमीनें पाकिस्तान में और आधी भारत के अधिकार क्षेत्र में आती हैं।

सीमा सुरक्षा बल ने इलाके में अतिरिक्त जवानों की तैनाती करने के साथ ही साथ-साथ सीमा से सटे गांवों में भी पेट्रोलिंग और तलाशी अभियानों को बढ़ाया गया है। संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट देने के लिए स्थानीय ग्रामीणों को भी अलर्ट रहने की अपील की गई है।

BSF ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर अपनी क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया है। यह टीमें 24 घंटे गश्त के साथ-साथ किसी भी संदिग्ध हलचल का तत्काल जवाब देने के लिए तैनात की गई हैं।

सीमा सुरक्षा बल के साथ पंजाब पुलिस भी अपने स्तर पर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर रही है। संवेदनशील जगहों पर नाके, चेकिंग अभियान और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...