सेवा निवृत शिक्षिका पुष्पा त्रिवेदी कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय है : प्राचार्य डॉ तापस घोष

@ सिद्धार्थ पाण्डेय राँची झारखंड  :-

एस. आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल पुंदाग की वरिष्ठ शिक्षिका पुष्पा त्रिवेदी को भाव – भीनी विदाई उनके सेवा निवृत होने पर दी गई। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डॉ तापस घोष ने उन्हें स्मृति चिह्न,उपहार तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने सम्पूर्ण समर्पण और कर्त्तव्य निष्ठा के साथ अपने लगभग इकतीस वर्षों के सेवा काल को पूर्ण करके अवकाश प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य तथा उनके सहकर्मी गण ने उनके साथ के अपने कार्य काल के अनुभव को साझा किए। उन्होंने भी इस शानदार विदाई के लिए विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि मैडम पुष्पा त्रिवेदी विद्यालय के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं,जिन्होंने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कार्यकाल पूरा किया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय है।उन्होंने सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं के समक्ष उनकी कार्यकुशलता को उदाहरण के रूप में रखा।उनके योगदान से विद्यालय ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।विदाई समारोह में पूरे विद्यालय परिवार ने उपस्थित रह कर पुष्पा त्रिवेदी के आरोग्य ,सुख- शांति ,संपदा की कामना की।

दर्जनों शिक्षिकाओं ने भाषण,गीतो एवं पहेलियों से सेवानिवृत्ति पर दिए जाने वाले भाषण मे आभार जता सेवा निवृत शिक्षिका पुष्पा त्रिवेदी की उपलब्धियों की सराहना और उनके सुनहरे भविष्य (स्वास्थ्य, परिवार और खुशियों) के लिए शुभकामनाएं दी । मौके पर भजन एवं गीत के माध्यम से संगीत शिक्षक शैलेन्द्र कु पाठक ने माहौल को गमगीन एवं यादगार बना दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...