सफाई कर्मियों के 24 हजार 797 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी : स्वायत्त शासन राज्य मंत्री

@ जयपुर राजस्थान

स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि सफाई कर्मियों की नियुक्ति के लिए निर्धारित नियमों के संबंध में दायर याचिकाओं के संबंध में उच्च न्यायालय के फैसले के परीक्षण के बाद शीघ्र ही भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि 24 हजार 797 सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए 01 मार्च 2024 को विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसके लिए कुल 9 लाख 20 हजार 442 आवेदन प्राप्‍त हुए हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के लिए निर्धारित नियमों के विरुद्ध उच्च न्यायालय में याचिकाएं दायर होने के कारण भर्ती प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा सका था।

स्वायत्त शासन राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए समय-समय पर नियमों को संशोधित किया गया है। सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए 2012 में नियम बने थे, जिसमें नगर निकायों के 2 साल के अनुभव की योग्यता रखी गई थी। इसके बाद 11 अप्रेल 2018 को पुनः संशोधन कर 2 साल के स्थान पर एक वर्ष अनुभव कर दिया गया तथा 2 बच्चों का प्रावधान जोड़ा गया । नियमों में परिवर्तन कर भर्ती में निजी संस्थान अथवा व्यक्तिगत अनुभव प्रमाण पत्र को भी मान्यता दी गई।  उन्होंने बताया कि मूल नियमों में परीक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती का प्रावधान था। तत्पश्चात 23 जनवरी 2023 को लॉटरी के माध्यम से भर्ती का प्रावधान किया गया। उसके बाद 8 जून 2023 को प्रायोगिक परीक्षा का प्रावधान भी जोड़ा गया।

इससे पहले विधायक रामनिवास गावडिया के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में स्वायत्त शासन राज्य मंत्री ने कहा कि विगत सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की भर्ती हेतु विज्ञप्ति संख्‍या 1/2023, 9 जून 2023 एवं 2/2023 दिनांक 6 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी। पूर्व में जारी इन दोनों विज्ञप्‍तियों को प्रत्‍याहारित करने एवं सम्‍यक संशोधन उपरान्‍त एक नवीन विज्ञप्ति संख्‍या 1/2024 दिनांक 01 मार्च 2024 को जारी की गई है।

इस विज्ञप्ति के क्रम में राज्‍य के विभिन्‍न नगरीय निकायों में 24 हजार 797 सफाई कर्मचारियों के पदों के विरूद्ध कुल 9 लाख 20 हजार 442 आवेदन प्राप्‍त हुए हैं, जिनकी भर्ती हेतु लॉटरी किये जाने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के माध्‍यम से एक ”लॉटरी पोर्टल” बनवाये जाने का कार्य प्रगतिरत है।

उन्होंने बताया कि उक्‍त सफाई कर्मचारी भर्ती, राज्‍य में प्रभावी राजस्‍थान नगर पालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) नियम, 2012 एवं इन्‍ही नियमों में समय-समय पर किये गये सम्‍यक संशोधन के अंतर्गत की जा रही है। उन्होंने नियमों की प्रति सदन के पटल पर रखी।उक्‍त सफाई कर्मचारी भर्ती में राजस्‍थान नगर पालिका अधिनियम, 2009 के अंतर्गत निर्धारित स्‍टाफिंग पैटर्न के अनुसार अधिकतम पद स्‍वीकृत हैं।

68 thoughts on “सफाई कर्मियों के 24 हजार 797 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी : स्वायत्त शासन राज्य मंत्री

  1. Мастер на час, как услуга, прочно вошел в Муж на час Москва ритм жизни мегаполиса. Это профессиональное решение для Мастер на час Москва бытовых и мелких ремонтных задач, когда Муж на час нужен опытный специалист, а не друг или родственник.

    onhour: Ключевые направления работ
    Мелкий ремонт: Мастер на час Москва оперативно устранит Муж на час протечку крана, установит смеситель, соберет мебель или Муж на час починит дверную ручку.
    Электромонтажные услуги: Грамотный Муж на час в Москве безопасно заменит розетку, выключатель, Муж на час в Москве смонтирует светильник или подключит бытовую технику.
    Сантехнические работы: Вызов Мастер на час — это замена шлангов, устранение засоров, Мастер на час монтаж полотенцесушителя или установка унитаза.
    Помощь с монтажом: Надежный Мастер на час Москва повесит тяжелые Мастер на час зеркала, картины, карнизы, Мастер на час Москва соберет детский спортивный комплекс или установит технику.

    Муж на час в Москве: Преимущества профессионального подхода
    Обращаясь к проверенному Мастер на час Москва, вы получаете не просто физическую помощь, а комплекс преимуществ:
    1. Экономия времени: Квалифицированный Муж на час в Москве выполнит задачу в разы быстрее.
    2. Качество и гарантия: Опытный Муж на час Москва дает гарантию на свои работы.
    3. Решение «под ключ»: Хороший Мастер на час приедет со своим инструментом и материалами.
    4. Безопасность: Профессиональный Муж на час в Москве соблюдает технику безопасности.

    Таким образом, услуга Мастер на час Москва — это современный и рациональный выбор для Мастер на час поддержания порядка и уюта в доме без лишних хлопот.

  2. โพสต์นี้ อ่านแล้วเข้าใจง่าย ค่ะ
    ดิฉัน ได้อ่านบทความที่เกี่ยวข้องกับ หัวข้อที่คล้ายกัน
    ซึ่งอยู่ที่ BetflikNew Brand
    น่าจะถูกใจใครหลายคน
    มีตัวอย่างประกอบชัดเจน
    ขอบคุณที่แชร์ เนื้อหาดีๆ นี้
    จะรอติดตามเนื้อหาใหม่ๆ ต่อไป

  3. Современные сервисы позволяют определить местоположение человека по номеру телефона онлайн и бесплатно Здесь

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...