शादी झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

@ देहरादून उत्तराखंड :-

पटेलनगर निवासी एक युवती द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर आकर एक लिखित तहरीर रोहित छाबडा पुत्र राजकुमार छाबडा निवासी 104 बालाजी अपार्टमेन्ट बसुन्धरा एनक्लेव देहराखास द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उससे शारिरीक सम्बन्ध बनाने तथा वादनी द्वारा शादी की बात करने पर उसके साथ गाली गलौच तथा धमकी दिये जाने के संबंध में दिया गया, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0- 897/2026 धारा 351(2)/352/69 बीएनएस बनाम रोहित छाबडा पंजीकृत किया गया।

अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर पटेलनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 29-11-2026 को अभियुक्त रोहित छाबडा पुत्र राजकुमार छाबडा को देहराखास से गिरफ्तार किया गया, जिसे मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

रोहित छाबडा पुत्र राजकुमार छाबडा निवासी 104 बालाजी अपार्टमेन्ट, बसुन्धरा एनक्लेव, देहराखास, पटेलनगर, उम्र 40 वर्ष

पुलिस टीम :-

1- म०उ०नि० शिखा तेग्रवाल
2- का० अनोज राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...