शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले युवक को गुवा पुलिस ने भेजा जेल

@ चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर के रहने वाले गौतम करुवा उर्फ अभय करुवा को गुवा पुलिस ने लड़की के साथ यौन शोषण करने की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया।

घटना के संबंध में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गोवा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले एक लड़की ने लिखित शिकायत कर युवक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर के रहने वाले एक शादी शुदा युवक गौतम करुवा उर्फ अभय करुवा पिता करण करुवा पत्नी के रहते हुए उसी मोहल्ले के रहने वाले एक लड़की के साथ शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया।

बाद में लड़की को पता चला कि युवक शादीशुदा है। लड़की के लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुवा थाना कांड संख्या 39/25 दिनांक 18/08/2025 धारा 69 बीएनएस के प्राथमिक अभियुक्त गौतम करुवा उर्फ अभय करुवा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चाईबासा भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...