शातिर वाहन चोर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,

@ देहरादून उत्तराखंड :-

07 जुलाई 2026 को वादी जहीर पुत्र शमसुद्दीन निवासी ग्राम भवानी, थाना पांवटा साहिब हि.प्र. ने कोतवाली सहसपुर पर आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में उनकी मोटरसाइकिल संख्या- एचपी-17एफ-3952 मो.सा. धर्मावाला से चोरी कर ली है। प्राप्त तहरीर पर कोतवाली सहसपुर पर तत्काल मु.अ.स.- 156/2.26 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर थाना सहसपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया, साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओ में जेल गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से 09 जुलाई 2026 को पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनो की चैकिंग के दौरान तिमली धर्मावाला से वाहन चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त मुकेश को चोरी की गई मोटरसाइकिल संख्या- एचपी-17एफ-3952 के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से सहारनपुर उ.प्र. का रहने वाला है तथा वर्तमान मे पाल डेरी पावंटा रोड हरर्वटपुर में काम करता है, साथ ही खेतो में ट्रैक्टर चलाने का काम भी करता है। उसके द्वारा अपने 02 अन्य साथियों के साथ वाहन चोरी की घटना को अजांम देने के योजना बनाई तथा योजना के अनुसार उक्त तीनों ने 05 जुलाई 2026 की रात्रि में स्वामी विवेकानन्द हास्पिटल धर्मावाला से मो.सा. चोरी की घटना को अजांम दिया तथा पुलिस से बचने के लिये उन तीनों ने उक्त मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट को हटाकर को उसे जंगल में छिपा दिया था और योजना के मुताबिक आज अभियुक्त बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल को बेचने के लिये सहारनपुर ले जा रहा था, इसी दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :

मुकेश पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी खालिदपुर थाना गंगौ जिला सहारनपुर उ.प्र. हाल पता-पाल डेरी पावंटा रोड हर्बटपुर, विकासनगर, देहरादून, उम्र- 26 वर्ष ।

बरामदगी :-

मोटरसाइकिल संख्या- एचपी-17एफ-3952

पुलिस टीम :-

1- उ.नि. पंकज कुमार, चौकी प्रभारी धर्मावाला
2- अ.उ.नि. प्रेम प्रसाद कोठारी
3- का. त्रेपन सिह
4- का. ब्रजपाल सिंह
5- का. प्रविन्द्र कुमार
6- का. अजीत सिंह
7- का. शंकर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...