@ नई दिल्ली :-
श्रीलंका के नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल डेमियन फर्नांडो 26 से 29 अगस्त 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को और मजबूत करना तथा भारत और श्रीलंका के बीच नौसेना संबंधों को बढ़ाना है।
(2)_20260827183532_cd5112.jpeg)
वाइस एडमिरल डेमियन फर्नांडो को 27 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन के साथ द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने, संयुक्त अभियानों, क्षमता विकास, प्रशिक्षण और समुद्री सुरक्षा से संबंधित उपायों पर भी चर्चा की।
वाइस एडमिरल फर्नांडो इस यात्रा के दौरान, वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और सहयोग और समन्वय के आयामों के लिए भारतीय रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे।
वाइस एडमिरल फर्नांडो कोच्चि की यात्रा करेंगे और भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण संस्थानों तथा दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्यालय का दौरा करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच प्रशिक्षण संबंधों और व्यावसायिक आदान-प्रदान को बढ़ाना है।
श्रीलंका नौसेना भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक समुद्री सहयोगी है। वाइस एडमिरल डेमियन फर्नांडो की इस यात्रा से भारत और श्रीलंका के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी नौसेना संबंधों को और मजबूती मिलने से समुद्री सहयोग बढ़ेगा और हिंद महासागर क्षेत्र में अधिक स्थिरता आएगी।
(2)_20260827183611_495c09.jpeg)

This is a very informative post about online casinos and betting platforms.
I especially liked how it explains the importance of choosing a secure site before
signing up.
Many players often ask where they can find reliable gaming platforms with fair odds
and smooth payouts. From what I’ve seen, checking platforms
like vn22vip helps users compare features, bonuses, and
overall experience.
Thanks for sharing these insights — they’re
helpful for both beginners and experienced bettors.