श्याम सिंह राणा ने केन्या के नारोक काउंटी के गवर्नर पैट्रिक ओले नटुटू से मुलाकात की

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने भारत और केन्या के बीच कृषि सहयोग को मज़बूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श हेतु केन्या के नारोक काउंटी के गवर्नर पैट्रिक ओले नटुटू से मुलाकात की।

इस दौरान आधुनिक सिंचाई, फसल विविधीकरण, पशुपालन और खेती में ड्रोन जैसी नई तकनीकों के उपयोग पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने सतत और प्रगतिशील कृषि को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त अनुसंधान और ज्ञान के आदान-प्रदान पर ज़ोर दिया।

गवर्नर पैट्रिक ओले नटुटू ने हरियाणा की प्रगतिशील कृषि नीतियों की सराहना की और नारोक काउंटी में ऐसी आधुनिक प्रथाओं को अपनाने में रुचि व्यक्त की। उन्होंने इस सहयोग को सतत कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...