सिंहभूम रीजन ने जीते 25 स्वर्ण के साथ कुल 43 पदक

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित झारखंड वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 19 से 21 सितंबर को संपन्न हो गया ।

प्रतियोगिता में सिंहभूम रीजन ने 25 स्वर्ण के साथ कुल 43 पदक अपने नाम कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सिंहभूम क्षेत्र के खिलाड़ियों को दबदबा रहा। रांची रीजन ने कुल 66 पदक अपने नाम किये। सिंहभूम की टीम ने 25 स्वर्ण, नौ रजत व नौ कांस्य पदक के साथ कुल 43 पदक हासिल किये। सिंहभूम से टग ऑफ वार (रस्साकस्सी) में फाइनल में संथाल परगना को हराकर जीत अपने नाम किया, फुटबॉल फाइनल में भी सिंहभूम ने रांची रीजन को 4-0 से हराकर अपना दबदबा बनाए रखा।

सिंहभूम ने तैराकी , पावर लिफ्टिंग, वेइट लिफ्टिंग, डिसकस थ्रो, शाटपुट आदि खेलो में स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं हजारीबाग क्षेत्र की टीम ने 43 पदक हासिल किये। पलामू रीजन 45 पदक, बोकारो रीजन 26 पदक, दुमका रीजन 22 पदक जीतने में कामयाब रहे। समापन समारोह में कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत करते हुए सबों का मनमोह लिया। इस प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में कुल 57 स्पर्धाएं हुए। इसमें दौड़, शॉट पुट, डिसकस थ्रो , साइक्लिंग, वॉलीबॉल, कैरम, पॉवर लिफ्टिंग, वेइट लिफ्टिंग, टग ऑफ वार (रस्साकस्सी)और स्विमिंग जैसे खेल शामिल रहे। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और समर्पण के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया । सभी चयनित खिलाड़ी, देहरादून में होने वाले अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...