‘समृद्धि यात्रा’ के गया एवं औरंगाबाद जिले में विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण हुआ

@ पटना बिहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की समग्र समृद्धि को गति प्रदान करने एवं राज्य को विकसित राज्यों की अग्रणी श्रेणी में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ शुरू हुई ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे चरण के अंतर्गत गया एवं औरंगाबाद जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने गया में 367 करोड़ रु॰ की लागत की 553 योजनाओं का उद्घाटन एवं 377 करोड़ रु॰ की लागत की 140 योजनाओं का शिलान्यास किया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने मायापुर, टनकुप्पा स्थित बिहार पोषक अनाज एवं मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केंद्र का अनावरण किया। साथ ही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
औरंगाबाद जिले में मुख्यमंत्री ने 555 करोड़ रु की लागत की 120 योजनाओं का शिलान्यास तथा 123 करोड़ रु॰ की लागत की 142 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बारुण के मुंशी बिगहा में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने गया एवं औरंगाबाद में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि विकास योजनाओं का लाभ लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...