@ श्रीनगर जम्मू और कश्मीर :-
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को पकडने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर पर्यटकों की सहायता के लिए 24*7 चलने वाली इमरजेंसी हेल्पलाइन डेस्क स्थापित की है।
अनंतनाग जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सहायता या जानकारी के लिए 24*7 इमरजेंसी हेल्प डेस्क स्थापित की है। पर्यटक जानकारी या सहायता के लिए इन नंबरों 01932222337 7780885759 9697982527 या 6006365245 पर संपर्क कर सकते हैं।
श्रीनगर में भी एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। पहलगाम आतंकवादी घटना से संबंधित सहायता हेतु पर्यटक इन नंबरों 01942457543 01942483651 या 7006058623 पर संपर्क कर सकते हैं।

