@ सतपुली कमल उनियाल उत्तराखंड :-
हमारे देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणो की आहूति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान को कौन भूल सकता है। आज उन्हीं के बलिदानो के कारण हम आजादी की साँसे ले रहे हैं लेकिन विडम्बना ही है आज भी उनके उत्तराधिकारीयों को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।

इसी के परिपेक्ष्य में पौड़ी जनपद के सतपुली में चौहान लाज में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की त्रैमासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों के परिजनो को योजनाओं का लाभ सहज रुप से पहुँचे पर देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता के परिजनो की उपेक्षा होने से बैठक में नाराजगी व्यक्त की गयी।
बैठक का शुभारंभ उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष यशपाल रावत ने दीप प्रज्वलित कर स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रो में माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया। अपने सम्बोधन में यशपाल रावत ने कहा सरकार द्वारा जो सुविधा परिजनो को मुहैया करायी जा रही है पर उनसे उनके परिजन वंचित है।
उत्तराधिकारी संगठन के कोषाध्यक्ष यशवन्त सिह रावत तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह रावत ने सरकार पर उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के निराकरण के दिशा में उपेक्षापूर्ण भेदभाव तथा उदासीन रवैया के लिए खेद व्यक्त किया।

संगठन के महसचिव रोशन रावत ने कहा प्रतियोगिता परीक्षाओ में उत्तराधिकारी संगठन के परिवारो को प्राथमिकता दी जाय। तथा फर्जी उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र बनाने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाय। बैठक सभी पद अधिकारियों ने पेंशन बढाने, नौकरियों में उत्तराधिकारी संगठन के परिवारो को आरक्षण तथा शहीद स्मारक बनाने के लिए सरकार से मांग की।
इस अवसर पर उत्तराधिकारी संगठन के सुरेश जोशी, शीशपाल सिंह रावत, गोपाल सिंह नेगी, दलीप सिंह रावत, सतेन्द्र सिह रावत, मदन सिंह रावत, उदय सिंह नेगी प्रेम सिंह रावत, आनन्द सिंह आदि मौजूद रहे।


You have mentioned very interesting points! ps nice site.