स्वच्छता ही सेवा पखवाडा के तहत चला, लैन्सडौन में स्वच्छता अभियान

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

स्वच्छता सेवा अभियान के अन्तर्गत भूमी संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2अक्टूबर स्वच्छता ही सेवा पखवाडा के तहत स्वच्छता गतिविधियों तथा रैली का आयोजन किया गया।

इसी के तहत राजकीय इंटर कालेज धोबीघाट में छात्र छात्राओं, स्थानीय ग्रामीण, महिलाओं, जनप्रतिनिधियो के साथ भूमी संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान एवम रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिपको आन्दोलन की प्रेणता गौरा देवी की जन्म शताब्दी वर्ष के रुप में कोटा, मुरान्यू में गौरा देवी वन वाटिका में विभिन्न प्रजातियो के पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति से सम्मानित हरित ऋषि संस्थापक /अध्यक्ष Tree ट्रस्ट इंडिया के संस्थापक विजयपाल बघेल ने वन वाटिका में पौधारोपण संदेश दिया की हम सभी नागरिको को अपने क्षेत्रों के साथ पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। तथा उन्होने चिपको आन्दोलन की प्रणेता स्वर्गीय गौरा देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौरा देवी ने उत्तराखंड ही नहीं अपितु देश और विश्व स्तर पर पर्यावरण बचाने का कार्य किया। और कार्यशाला में बताया गौरा देवी के जन्म शताब्दी पर 100 गौरा देवी वन वाटिका का लक्ष्य रखा गया है जिसके अन्तर्गत 78 वन वाटिका बनाई जा चुकी है।

प्रभागीय वन अधिकारी भूमी संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन स्पर्श काला ने कार्यक्रम में बच्चों से अपील की कि गौरा देवी वन वाटिका में रोपित पौधो की सिंचाई एव आग से बचाने का अनुरोध किया। वन क्षेत्र अधिकारी विशन दत्त जोशी ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया और उन्होने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुये पर्यटन नगरी लैन्सडौन को स्वच्छ और सुंदर बनाने की शपथ दिलायी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान रेखा देवी मुरान्यू, ज्येष्ठ प्रमुख अजय पाल रावत, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज धोबीघाट अजय कुकरेती, वन दरोगा हरक सिंह दानु, रमेश गुसाँई, वन आरक्षी कुलदीप नेगी, राकेश वेदवाल, संजय कंडारी, संदीप आर्य, भगत सिंह राणा, सहित स्थानीय क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...