@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड :-
आशीर्वाद इंटरप्राइजेज गुवा संस्थापक सह आदिवासियों के महानायक, समाजसेवी स्व हरिओम झा की 19वीं पुण्यतिथि गुवा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यह आयोजन आशीर्वाद मेंटेनेंस गैरेज में किया गया, जहां उनके पुत्र शिवम झा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक एवं आशीर्वाद परिवार के सदस्यों ने उनके चित्र पर माला अर्पित कर एवं पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी ।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पौधा रोपण भी किया गया। स्वर्गीय हरिओम झा समाजसेवा और मानवता के प्रतीक माने जाते थे। वर्ष 2005 में उन्होंने ‘कारो बचाओ अभियान’ की शुरुआत की थी, जिसके माध्यम से क्षेत्र में पर्यावरण बचाव और स्थानीय हितों की रक्षा का संदेश दिया गया था।
इस अवसर पर पुत्र शिवम झा ने कहा कि आशीर्वाद इन्टरप्राइजेज गुवा वर्तमान परिवेश में महानायक स्वर्गीय हरिओम झा के सपनों को साकार कर रोजगार के माध्यम से क्षेत्र विकास के ध्येय से क्षेत्रीय आदिवासियों के उत्थान व उन्हे मुख्यधारा से जोड़ना के लिए कार्यरत है ।

महाप्रबंधक गोविंद पाठक ने कहा कि महानायक हरिओम जल,जंगल, जमीन के लिए संघर्षरत रह आदिवासियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए निस्वार्थ भाव से कार्यरत थे । बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने,कारो नदी सफाई अभियान एवं सारंडा को हरित क्षेत्र के रूप में परिवर्तित करने के लिए संघर्षरत रहे ।अध्यक्षा पुष्पा झा ने संवेदन शील विचार दे कहा कि स्व. हरिओम के सपनों को पूरा करने के लिए एक चुनौती के रूप में जनकल्याण का कार्य किया जा रहा है ।
स्वर्गीय हरिओम बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि प्रखर समाजसेवी थे,अगर आज आदिवासियो के महानायक हरिओम होते तो झारखण्ड सरकार की अच्छी दशा एवं दिशा तय कर रहे होते। उक्त अवसर पर गोविंद पाठक, संजीव कुमार राय उर्फ टिंकू राय, गणेश मिश्रा, ज्ञानेश्वर मिश्रा, राजन सिंह, मोहम्मद इमरान खान, राजू ठाकुर, लक्ष्मण तांती, कमल बनर्जी, पप्पू गुप्ता, वीरू सोनार, धनंजय पांडे, राजू दास, संजय टूटी, गौतम स्वर्णकार, दिल बहादुर चंद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
