@ नई दिल्ली :-
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारत सरकार के विभिन्न विभागों और पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत विज्ञापन संख्या 13/2026 जारी कर दिया गया है।

UPSC के अनुसार, भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन और उम्मीदवारों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 14 नवंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दी गई पात्रता शर्तों, आवश्यक योग्यताओं और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर भर्ती का विस्तृत विवरण देख सकते हैं तथा आवेदन के लिए https://upsconline.nic.in पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।
