@ गोंडा उत्तरप्रदेश :-
उत्तर प्रदेश में फिर से होने वाले दामाद और सास के फरार होने की खबर सामने आयी है। परिजनों की शिकायत की बाद पुलिस ने मामले की जांच कर के महिला को बरामद कर लिया है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिले में एक युवक शादी से 10 दिन पहले ही अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया है। घटना के सामने आने को बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, फरार महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला को खोडारे थाने की पुलिस ने बस्ती जिले के दुबौलिया से बरामद किया है।
आप को बता दे खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी 4 महीने पहले ही बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में स्थित एक गांव के युवक से तय हुई थी। इस बीच युवक और उसकी सास के बीच फोन पर काफी बातचीत होने लगी। शुरू में परिजनों ने इस बातचीत पर गौर नहीं किया। दोनों के बीच काफी बात होने लगी और लड़की की मां व होने वाले दामाद के बीच काफी नजदीकियां भी दिखने लगीं। ऐसे में परिजनों को दोनों के ऊपर शक हो गया।
लड़की के घर वालों को हाल ही में अलीगढ़ में होने वाली सास और दामाद के फरार होने की खबर पता लगी थी। ऐसे में उन्होंने सबक लेते हुए शादी को तुरंत तोड़ दिया। इसके बाद भी युवक और महिला के बीच में संपर्क बना रहा। पुलिस ने बताया है लड़की की शादी की नई तारीख 9 मई को तय की गई थी।बीते शनिवार को महिला (लड़की की मां) और युवक लापता हो गए।
