उत्तराखंड आईडल 2025 का दूसरा चरण स्टूडियो राउंड दिल्ली के लक्ष्मी नगर में हुआ

@ नई दिल्ली :-

उत्तराखंड आईडल 2025 20, जुलाई,2025 को जनता की भारी डिमांड पर आर एस मीडिया कंपनी द्वारा उत्तराखंड आइडल का दूसरा चरण स्टूडियो राउंड दिल्ली के लक्ष्मी नगर में शानदार मंचन किया गया। खचाखच भरे सभागार में मुख्य अतिथि श्री सुनील बास्नुवआल ओर मनीष बलूनी रहे उत्तराखंड आइडल टीम से श्रीमती अंजू भंडारी ने देंना हुवे गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उत्तराखण्ड समाज के गणमान्यों,कला जगत साहित्य एवं राजनीतिक जगत की नामचीन हस्तियों की उपस्थिति रही,इस भव्य – कार्यक्रम को देखने उत्तराखंड समाज का सैलाब उमड़ पड़ा बड़ी संख्या में लोगों ने इस संगीत प्रतियोगिता का आनंद लिया। जजों के द्वारा परखा जा रहा उनकी आवाजों को….

आर एस मीडिया कंपनी व चंदन सिंह ऐंड बृजेश भंडारी द्वारा प्रायोजित उत्तराखंड आइडल 2025 खोज एक आवाज की जिसका दूसरा ओड़िशन  20 जुलाई को मोहन होटल इंटरनेशनल लक्ष्मीनगर में बड़े धूम धाम से सफल हुआ। आपको बता दे लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियो ने भाग लिया , जिसमें से टॉप 12 बच्चे नेस्ट राउंड गए ओर सभी ने एक से बढ़कर एक कुमाउनी, गढ़वाली जौनसारी ओर हिंदी गाने गाये ,ओर सभी की प्रस्तुति शानदार रही।

उत्तराखंड आईडल में जजो की भूमिका अहम है क्योंकि बच्चों को परखना इन्हीं की जिम्मेदारी है और उनमें से सबसे बेस्ट को चुनना है इसलिए मुख्य भूमिका में उत्तराखंड के लोक गायक सतेंद्र फ्रेंडियल,मधु बेरी शा एव अंकित भंडारी रहेंगे ।उतराखंड आइडल की टीम मे अंजू भंडारी,भुवन गोस्वामी सुरेश चंद्र, रामपाल , लक्ष्मी वेदवाल सशी बडोला, करण , मोंटू, आदि सभी टीम के सदस्य मौजूद थे।

RS मीडिया चंदन सिंह एवं व्रजेश भंडारी का कहना है की दिल्ली ओड़िशन के सफल आयोजन के बाद उतराखंड आइडल टीम बहुत जल्द 27 जुलाई को देहरादुन मे भी ऑडिसन करवाएगी ,जिसकी अपडेट मीडया के माध्यम से प्राप्त होती रहेगी।

एक अच्छा प्रयास जिससे छुपी हुए प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिल रहा है और यहां पर वह अपने सपनों को पूरा करते हुए जजों के साथ दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है इसलिए मंजिलों को छूना है हौसलों को बुलंद रखे।

One thought on “उत्तराखंड आईडल 2025 का दूसरा चरण स्टूडियो राउंड दिल्ली के लक्ष्मी नगर में हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...