उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत हुई

@ देहरादून उत्तराखंड :

उत्तराखण्ड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत हुई । सुबह के सत्र में पुरुषों और महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने 28:49.93 मिनट में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की। महाराष्ट्र के किरन मात्रे ने 29:04.76 मिनट के समय के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि मध्य प्रदेश के विनोद सिंह ने 29:43.60 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने बाजी मारी। उन्होंने 33:33.47 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उत्तराखण्ड की अंकिता ने 34:31.03 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता जबकि उत्तराखण्ड की ही सोनिया ने 35:45.19 मिनट के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

2 thoughts on “उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत हुई

  1. After study a few of the blog posts on your website now, and I truly like your way of blogging. I bookmarked it to my bookmark website list and will be checking back soon. Pls check out my web site as well and let me know what you think.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...