वृद्ध व्यक्ति से नगदी छीनने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

@ देहरादून उत्तराखंड :-

आज 12 मई 2026 को कोतवाली विकासनगर को सूचना प्राप्त हुई कि विकासनगर बाजार में स्थान हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स के पास एक वृद्ध व्यक्ति सरदार सिंह तोमर पुत्र मोहर सिंह तोमर निवासी लक्ष्मणपुर विकासनगर, जो कि सामान खरीदने बाजार आये थे, की जेब से एक युवक द्वारा झपट्टा मारकर नकदी चोरी कर ली है।

प्राप्त सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पंहुचे, जिनके द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से उक्त युवक को पकड कर गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी गति नकदी 2000/- रुपये बरामद की गई। युवक के विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा 304(2)/317(2)BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

लक्की पुत्र प्रवेश निवासी उनिदा, थाना गुन्दगा, जिला भोपाल, म.प्र., उम्र 19 वर्ष

बरामद माल :-
2000/- रु. नगद

पुलिस टीम :-

01- उ.नि. अर्जुन सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी बाजार
02- कानि. पवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...