वेव्स 2025 में भारत पैवेलियन का अनावरण किया जाएगा

@ मुंबई महाराष्ट्र :-

मुंबई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 के लिए दुनिया के इकट्ठा होने के साथ, भारत गर्व से भारत मंडप (पैवेलियन) का अनावरण करेगा, जो देश की कहानी कहने (स्टोरी टेलिंग) की गहन विरासत और वैश्विक मीडिया और मनोरंजन परिदृश्य में इसके बढ़ते प्रभाव के लिए एक जीवंत सम्मान होगा।

“कला से कोड” थीम पर आधारित पैवेलियन भारत की वसुधैव कुटुम्बकम – दुनिया एक परिवार है – की भावना का जश्न मनाएगा और दिखाएगा कि कैसे देश की कलात्मक परंपराएं लंबे समय से रचनात्मकता, सद्भाव और सांस्कृतिक कूटनीति का प्रतीक रही हैं।

विरासत में निहित और नवाचार से प्रेरित; भारत अब भविष्य की ओर देख रहा है और कहानी कहने, प्रौद्योगिकी और परिवर्तनकारी सांस्कृतिक आदान-प्रदान में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

भारत मंडप के केंद्र में चार इमर्सिव जोन हैं जो भारत की कहानी कहने की परंपराओं को जारी रखते हुए आगंतुकों को इससे रूबरू कराएंगे:

  • श्रुति – वैदिक मंत्रों और लोकगीतों से लेकर शास्त्रीय संगीत, रेडियो और बोले गए शब्दों तक मौखिक परंपराओं पर प्रकाश डालती है।
  • कृति – लिखित विरासतों पर प्रकाश डालती है, गुफा उत्कीर्णन (नक्काशी) और ताड़-पत्र पांडुलिपियों से लेकर प्रिंट मीडिया, साहित्य और आधुनिक प्रकाशन के विकास तक की यात्रा का पता लगाती है।
  • दृष्टि – प्राचीन नृत्य रूपों, कठपुतली और लोक रंगमंच से लेकर भारत के संपन्न सिनेमा, टेलीविजन, डिजिटल और इमर्सिव स्टोरीटेलिंग इकोसिस्टम तक दृश्य अभिव्यक्ति की खोज करती है।
  • क्रिएटर लीप – अत्याधुनिक तकनीक के साथ कहानी कहने के भविष्य को प्रदर्शित करती है

इन अनुभवात्मक जोन्स के माध्यम से, आगंतुकों को यह देखने के लिए आमंत्रित किया जाता है कि भारत की कालातीत कहानियां कैसे शक्तिशाली आधुनिक मीडिया प्रारूपों में विकसित हुई हैं। ओम की गूंज से लेकर तबले की थाप तक, भीमबेटका के उत्कीर्ण प्रतीकों से लेकर आज की डिजिटल स्क्रीन तक, नटराज के नृत्य से लेकर सिनेमाई ब्लॉकबस्टर तक – पैवेलियन इस बात का जीवंत संग्रह होगी कि कैसे भारत ने वैश्विक कहानी परिदृश्य को आकार दिया है और आकार देना जारी रखा है।

लेकिन यह सांस्कृतिक प्रदर्शन से कहीं बढ़कर है – यह भारत की रचनात्मक क्षमता और भविष्य की दूरदृष्टि (विजन) की घोषणा है। कई ओटीटी प्लेटफॉर्म, तकनीक-प्रेमी मोबाइल-फर्स्ट ऑडियंस, विश्व स्तरीय वीएफएक्स, गेमिंग और एनिमेशन स्टूडियो सहित एक संपन्न स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ, भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते मीडिया और मनोरंजन बाजारों में से एक है।

भारत पैवेलियन मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम में रचनाकारों (क्रिएटर्स), सहयोगियों (कोलेबोरेटर्स) और बड़े बदलाव करने वालों (चेंजमेकर्स) के लिए एक गतिशील मंच के रूप में खड़ा है। इसके माध्यम से हितधारकों को भारत की असाधारण प्रतिभा, कहानी कहने की उन्नत तकनीकों और तेजी से बढ़ते बाजार की संभावनाओं से जुड़ने का एक मूल्यवान अवसर मिलेगा। सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन से कहीं अधिक, भारत पैवेलियन अंतर-सांस्कृतिक साझेदारी और निवेश को बढ़ावा देने में मजबूत सरकारी समर्थन की झलक होगी- खुद को रचनात्मक नवाचार और सहयोग के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

वेव्स 2025 में भारत पैवेलियन वह जगह है जहां अत्याधुनिक नवाचार से प्राचीन प्रेरणा मिलेगी।अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अद्वितीय रचनात्मक प्रतिभा और विश्व स्तरीय तकनीकी क्षमताओं के साथ; भारत मीडिया और मनोरंजन में एक वैश्विक लीडर के रूप में उभरने के लिए तैयार है – दुनिया को आकर्षित करने और प्रेरित करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...