विधानसभा सदस्यों को मिलेंगे और भी सुविधा युक्त एवं विशाल आवास

@ गांधीनगर गुजरात :-

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को भाई दूज के पवित्र पर्व पर गांधीनगर में गुजरात विधानसभा के सदस्यों के लिए नवनिर्मित निवास संकुल का लोकार्पण किया। राज्य सरकार के सड़क एवं भवन विभाग ने गांधीनगर के सेक्टर 17 में कुल 28,576 वर्ग मीटर में यह सदस्य निवास संकुल का निर्माण किया है। प्रत्येक आवास में 238.45 वर्ग मीटर की विशाल जगह में बेड रूमलिविंग रूमकिचनऑफिस रूम और सर्वेन्ट रूम की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेलविधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरीउप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी और विधानसभा उपाध्यक्ष जेठाभाई आहिर की उपस्थिति में सुविधाओं से सुसज्जित इन आवासों का लोकार्पण किया।

325 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से नवनिर्मित इस सदस्य निवास संकुल में आधुनिक समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशाल गार्डन,300 व्यक्तियों की क्षमता वाला मल्टीपर्पज हॉलकम्युनिटी हॉलस्विमिंग पूलजिम्नेजियमकैंटीन इनडोर खेल के उपकरण तथा चिकित्सा उपचार के लिए डिस्पेंसरी और प्रोविजन स्टोर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इसके साथ हीसंकुल में पर्याप्त पार्किंग की सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रति यूनिट अलॉटेड पार्किंग की सुविधा प्रदान की गई हैजिसमें से बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर होगी। परिसर की सभी आंतरिक सड़कें आरसीसी से बनाई गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए ‘कैच द रेन’ और जल संचयन के विचार के अनुरूप भूमि के अंदर बरसाती पानी के संचयन के लिए रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। इस नवनिर्मित सदस्य निवास संकुल में कुल 6009 नए पेड़ लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करने के लिए ठोस कदम उठाया गया है।

इसके अलावाभविष्य की संभावित आवास जरूरतों को ध्यान में रखकर मौजूदा 12 ब्लॉकों के 216 आवासों में से 10 ब्लॉकों के 180 आवासों को फिक्स और लूज फर्नीचर के साथ और शेष ब्लॉकों के 36 आवासों को केवल फिक्स फर्नीचर के साथ तैयार किया गया है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि वर्ष 1970-71 में गुजरात विधानसभा के सदस्यों की आवासीय सुविधा के लिए गांधीनगर के सेक्टर 17 में एक बेड रूमएक ड्राइंग रूमकिचन और टॉयलेट की सुविधाओं के साथ 41.46 वर्ग मीटर में बने आवास तैयार किए गए थे। समय के साथसाथ अतिरिक्त आवासों की आवश्यकता उत्पन्न होने पर 1990-91 में सेक्टर 21 में कुल 168 आवास वाले 14 तीन मंजिला ब्लॉकों का निर्माण किया गया था। जिनमें 85.30 वर्ग मीटर निर्माण क्षेत्र वाले प्रत्येक आवास में दो बेड रूमड्राइंग रूम और किचन की सुविधा उपलब्ध थी।

अबवर्तमान समय के अनरूप तथा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस नए और सुविधा संपन्न सदस्य निवास संकुल का निर्माण पूरा होने पर इसका लोकार्पण किया गया है।

इन आवासों में प्रति यूनिट 170.32 वर्ग मीटर के कारपेट एरिया के निर्माण के तहत बीएचके आवास में वेटिंग रूम के साथ ऑफिस रूमसर्वेंट रूम, 1 किचन, 1 डाइनिंग रूमबालकनी के साथ लिविंग रूम, 1 ड्रेसिंग रूम और टॉयलेट की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सभी तरह के इंटीरियर फर्नीचर युक्त आवासों के अलावा लिफ्ट भी शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस निवास संकुल का लोकार्पण करने के बाद आवासों का निरीक्षण किया और यहां उपलब्ध कराई गईं अत्याधुनिक सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर गांधीनगर की महापौर मीराबेन पटेलजिले के विधायकशहर भाजपा अध्यक्ष आशीष दवेसंगठन के पदाधिकारीमनपा पार्षद और सड़क एवं भवन विभाग के सचिव प्रभात पटेलिया और विभाग एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...