विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 में निःशुल्क सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन लॉटरी

@ जयपुर राजस्थान

राज्य के गैर सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 में निःशुल्क सीटों पर प्रवेश के लिए वरीयता क्रम निर्धारण हेतु ऑनलाइन लॉटरी शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल बुधवार, 1 मई को दोपहर 3 बजे राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद्, जयपुर में  निकालेंगे।
सत्र 2024-25 में कुल 31,112 विद्यालयों के लिए  251549  बालक-बालिकाओं ने ऑनलाइन आवेदन  किए हैं। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (ग) के अंतर्गत राज्य के गैर सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी एवं कक्षा-1 में 25 प्रतिशत सीटों पर समाज के असुविधाग्रस्त एवं दुर्बल वर्ग को प्रवेश दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...