विजिलेंस ब्यूरो ने PSIEC प्लॉट आवंटन घोटाले मामले में SDE को गिरफ्तार किया

@ चंडीगढ़ पंजाब

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने औद्योगिक प्लॉट आवंटन में अनियमितता करने के मामले में वांछित आरोपी पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम (PSIEC) के उप मंडल अभियंता सवतेज सिंह को गिरफ्तार किया है।

राज्य सतर्कता ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में ब्यूरो ने पहले ही पंजाब के मोहाली स्थित वीबी फ्लाइंग स्क्वायड-1 पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और 13(1)ए सहपठित 13(2) के तहत एफआईआर संख्या 04, 08.03.2024 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने आगे बताया कि उपरोक्त आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके गुरतेज सिंह के नाम पर मेसर्स गुरतेज इंडस्ट्रीज नाम से एक फर्जी फर्म बनाई थी। इसके बाद उसने अपने बेटे मनरूप सिंह और अन्य रिश्तेदारों के खातों से PSIEC को पैसे ट्रांसफर करके उक्त फर्म के नाम पर प्लॉट नंबर ए-394, इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट, अमृतसर अलॉट करवा लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी एसडीई सवतेज सिंह ने मोहाली अदालत में सरेंडर कर दिया है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...