विकास खंड द्वारीखाल में हुआ, विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड द्वारीखाल के विपिन रावत सभागार में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन सपन्न हुआ। बड़ी संख्या में मातृ शक्ति युवाशक्ति, धर्मप्रेमी, संभ्रान्त लोगो की कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दशनाम महादेव अखाड़ा शंकर आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी दिनेशानन्द भारती, संघ प्रचारक कमल जी, जिला सहसंघ संचालन गोपाल विष्ट, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा रतूडी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि दिनेशानन्द भारती ने कहा हिन्दूओ की संख्या दिनो दिन घट रही है जिस तरह हिन्दू घट रहा है वह देश के लिए विघटन का संदेश है।

उन्होने कहा संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त एव समृद्ध बना सकता है। संघ जिला प्रचारक कमल जी ने कहा हिन्दू समाज को जागरूक संगठित होकर समर्पित और सजग होकर आगे बढना होगा। प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा ने सामाजिक समरता, संरक्षण एव राष्ट्र हित में कार्य करने को कहा, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा ने महिला शक्ति की भूमिका की सराहना की उन्होने मातृशक्ति योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

इस मौके पर दृष्टिबाधित अनुरागी भाईयो द्वारा प्रभू राम जी की मनमोहक भजन की प्रस्तुति ने सभी नागरिको, महिलाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सम्मेलन में पवित्रा देवी द्वारा राम मंदिर के लिए दान देने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रवीन्द्र रावत, मंडल अध्यक्ष मनोज गुसांई, सामाजिक कार्यकर्ता भारत सिंह नेगी, नीरज कंडवाल, गौरव सुयाल, नरेश नेथानी, प्रदीप कुकरेती, पूनम देवी, जयपाल रावत, मीना देवी सहित विभिन्न गांवों से आये महिलाये, युवाओ और जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...