@ देहरादून उत्तराखंड :-
6 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा थाना विकासनगर क्षेत्र नायरा पेट्रोल पंप के सामने बाईपास रोड अजीत नगर विकासनगर में एक बन्द घर में नकदी व ज्वेलरी चोरी होने की लिखित शिकायत दी गई, प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर मे मु.अ.सं. 103/2026 धारा 305ए, बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का अवलोकन किया गया तथा घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध के संबंध में मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरुप मुखबिर की सूचना पर २० अप्रैल 2026 को बाईपास रोड त्यागी फार्म हाउस के पास विकासनगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने घटना को अजांम देने वाले 03 अभियुक्त (1)-इस्तियाक पुत्र मरहूम इस्लाम, (2)-अनीश पुत्र अनवर, (3)- नफीस पुत्र फकरु को घटना में चोरी की गई 02 लाख रू0 अनुमानित कीमत की ज्वैलरी व 01 लाख 70 हजार रू नकद तथा अन्य दस्तावेज, आलानकब, पेंचकस व घटना में प्रयुक्त मो.सा.सं. यू.के.-16-डी-4164 के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वह नशे के आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वह घटना से पूर्व बंद घरो की रेकी कर घरों को चिन्हित करते थे । अभियुक्तों द्वारा उक्त घर की भी रैकी की गई तथा रात्री में आने जाने वाले लोगो की नजर से बचते हुए घर का ताला तोडकर घर से नकदी, व ज्वेलरी व अन्य सामान चोरी की घटना को अजांम दिया गया था तथा रात्रि में पुलिस से घबराकर उनके द्वारा चोरी का सामान घटनास्थल से कूछ दूरी पर छिपा दिया था। जिसे अभियुक्त दिनांक 20/4/2026 को लेकर भागने की फिराक में थे, परन्तु इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें पकड लिया गया।
नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
1-इस्तियाक पुत्र मरहूम इस्लाम, निवासी पीर वाली गली, गली नं 12, इब्राहिम बाद, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर, उ.प्र., उम्र 47 वर्ष
2-अनीश पुत्र अनवर, निवासी आजाद कॉलोनी, गली नं 5, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष
3- नफीस पुत्र फकरु, निवासी ग्राम रमसा वाला, निकट मस्जिद, थाना सहसपुर, उम्र 45 वर्ष
आपराधिक इतिहास अभियुक्त अनीश:-
(1)- मु.अ.सं.-524/71, धारा 380,411,457 भादवि, थाना पटेलनगर
(2)- मु.अ.सं.-228/19, धारा 380,411,457 भादवि, थाना विकासनगर
(3)- मु.अ.सं.-229/19, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना विकासनगर
(4)- मु.अ.सं.-27/23, धारा 386, 504, 120बी थाना विकासनगर
बरामदगी :-
(1)- 01 लाख 70 हजार रू नकद
(2)- 02 लाख रू अनुमानित कीमत की ज्वैलरी व दस्तावेज,
(3)- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं पेचकस, आलानकब
पुलिस टीम :-
01- उ.नि. अर्जुन सिंह गुसाईं चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली विकासनगर
02- उ.नि. जावेद हसन
03- का. ब्रज पाल सिंह
04- का. नवीन कोहली
05- का. नरेश पन्त
06- का. अजय सिहं
07- का. सुरेन्द्र सिंह
08- का. किरन एस.ओ.जी.
