@ विशाखापत्तनम आंध्रा प्रदेश
केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने राज्य मंत्री भूपतिराजु निवास वर्मा के साथ विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र (राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड – RINL का दौरा किया।

दौरे के दौरान मंत्री ने प्लांट की कई प्रमुख उत्पादन इकाइयों को देखा। उन्होंने RINL के शीर्ष प्रबंधन के साथ विस्तृत चर्चा की और प्लांट के प्रदर्शन की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद मंत्री ने प्लांट के कर्मचारियों से भी बातचीत की। इस अवसर पर RINL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अतुल भट, संयुक्त सचिव संजय रॉय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
